कृषि मंत्रालय ने कृषि क्षेत्र में डिजिटल तकनीक को बढ़ावा देने के लिए पांच एमओयू पर हस्ताक्षर किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2021

सितंबर कृषि मंत्रालय ने मंगलवार को सिस्को, निन्जाकार्ट, जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड, आईटीसी लिमिटेड और एनसीडीईएक्स ई-मार्केट्स लिमिटेड (एनईएमएल) के साथ पांच समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।

एक सरकारी बयान में कहा गया, ‘‘सिस्को, निन्जाकार्ट, जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड, आईटीसी लिमिटेड और एनसीडीईएक्स ई-मार्केट्स लिमिटेड (एनईएमएल) के साथ प्रायोगिक परियोजनाओं के लिए समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए।’’

इन प्रायोगिक परियोजनाओं के आधार पर, किसान इस बारे में सोच समझकर निर्णय लेने में सक्षम होंगे कि किस फसल को उगाना है, किस किस्म के बीज का उपयोग करना है और उपज को अधिकतम करने के लिए कौन सी सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाना है।

इसमें कहा गया है, ‘‘कृषि आपूर्ति श्रृंखला के कारोबारी, सटीक और समयानुकूल जानकारी के आधार पर अपनी खरीद योजना बना सकते हैं। किसान अपनी उपज को बेचने या भंडारण करने तथा कब और कहां और किस कीमत पर बेचें इस बारे में पूरी जानकारी के साथ निर्णय ले सकते हैं।’’

कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ब्लॉक चेन, सुदूर संवेदी और जीआईएस तकनीक, ड्रोन और रोबोट के उपयोग आदि जैसी नई तकनीकों पर आधारित परियोजनाओं के लिए सरकार द्वारा वर्ष 2021-25 के लिए एक डिजिटल कृषि मिशन शुरू किया गया है।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश