अमेरिका-इजरायल को घुटने टेकने पर मजबूर कर देंगे, मोजतबा खामेनेई ने किया साफ- शांति का समय खत्म, अब सिर्फ इंतकाम होगा!

By अभिनय आकाश | Mar 17, 2026

ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने मध्य पूर्व में संघर्ष विराम की संभावना को खारिज करते हुए कहा है कि अमेरिका और इज़राइल को घुटने टेकने पर मजबूर किया जाएगा और दोनों को हार स्वीकार करके हर्जाना देना होगा। यह बयान अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के उस दावे के कुछ दिनों बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका और इज़राइल के संयुक्त हमलों में मोजतबा गंभीर रूप से घायल हो गए थे और संभवतः उनका शरीर विकृत हो गया था।

इसे भी पढ़ें: बाजिस फोर्स के चीफ सुलेमानी की मौत, इजरायल का बड़ा दावा

इसकी वजह से वैश्विक ऊर्जा संकट की आशंकाएं बढ़ रही हैं और अमेरिका पर दबाव बढ़ रहा है क्योंकि उपभोक्ता पहले से ही पेट्रोल पंपों पर महंगाई का सामना कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत सोमवार को 100 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से ऊपर स्थिर रही। शुरुआती कारोबार में यह 104 अमेरिकी डॉलर पर था, जो 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले के बाद से लगभग 45 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। संघर्ष के दौरान इसकी कीमत लगभग 120 अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई थी।  

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह