'वृक्ष मित्र' बनकर देश को बनाएं हरा-भरा, कृषि मंत्री Shivraj Chouhan ने लॉन्च किया Mega-Plan

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2026

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरित भविष्य के निर्माण के लिए देश में बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान शुरू करने का रविवार को आह्वान किया है। नयी दिल्ली स्थित पूसा परिसर में आयोजित ‘पर्यावरण संरक्षण संकल्प’ और ‘वृक्ष मित्र संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि प्रत्येक परिवार को जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ, बच्चों के जन्म और दिवंगत माता-पिता की स्मृति जैसे अवसरों पर पौधारोपण करना चाहिए। इससे हर व्यक्तिगत अवसर को ‘वृक्ष उत्सव’ में बदला जा सकता है। उन्होंने प्रत्येक ‘वृक्ष मित्र’ से हर साल कम से कम एक पेड़ लगाने और पांच अन्य लोगों को इस अभियान से जोड़ने की अपील की।

यह योजना वृक्ष मित्रों के साथ हुई बातचीत और उनके सुझावों के आधार पर तैयार की गई है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मंत्री ने राष्ट्रीय, राज्य, जिला, खंड और ग्राम स्तर पर ‘वृक्ष मित्र परिवार’ समितियों के गठन का प्रस्ताव रखा, ताकि इस अभियान को संस्थागत ढांचा मिल सके। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री अवास योजना, लखपति दीदी योजना और कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं के तहत होने वाले कार्यक्रमों में पौधा रोपण को शामिल किए जाने की बात कही।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood में मरने वालों की संख्या बढ़कर 734 हुई, नेपाल और तिब्बत में 3000 लोग लापता

जिस Manjit Kaur को पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया, वह करीब 7 हफ्ते की प्रेग्नेंट थी! मौत के बाद खुला बड़ा राज

Sensex की 7 दिग्गज कंपनियों का Market Cap 1.13 लाख करोड़ घटा, Airtel और Reliance को सर्वाधिक नुकसान

Awarapan 2 की सफलता के बीच Emraan Hashmi हुए Swine Flu का शिकार, टला बेंगलुरु का मेगा इवेंट