IMF की पहली समीक्षा से पहले चीन ने श्रीलंका को ऋण चुनौतियों से निपटने में मदद का दिया आश्वासन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2023

कोलंबो। श्रीलंका के सबसे बड़े द्विपक्षीय ऋणदाता चीन ने द्वीप राष्ट्र को ऋण चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने में मदद का आश्वासन दिया है। चीन ने यह आश्वासन ऐसे समय में दिया है, जब देश को सितंबर तक अपने बाहरी और घरेलू ऋण पुनर्गठन को अंतिम रूप देना है। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) इस साल मार्च में दिए गए 2.9 अरब डॉलर के राहत पैकेज की पहली समीक्षा करेगा। आईएमएफ 11-19 सितंबर को यह समीक्षा करेगा।

इसे भी पढ़ें: Glenmark को जेनेरिक टैक्रोलिमस ऑइंटमेंट के लिए यूएसएफडीए से मिली मंजूरी

विज्ञप्ति में वांग के हवाले से कहा गया, ‘‘ चीन हमेशा से श्रीलंका का विश्वसनीय रणनीतिक साझेदार रहा है। वह इस बात की सराहना करता है कि श्रीलंका हमेशा चीन के प्रति मित्रवत रहा है और अपने मूल हितों से संबंधित मुद्दों पर चीन के साथ खड़ा रहा है।’’ श्रीलंका का विदेशी मुद्रा भंडार काफी कम होने के बाद द्वीपीय देश अपने सबसे बुरे आर्थिक संकट से गुजर रहा है। देश में जनता पिछले साल ईंधन, उर्वरक के साथ-साथ अन्य जरूरी वस्तुओं की कमी होने के कारण सड़कों पर उतर आई थी।

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष