अहमद पटेल और आनंद शर्मा ने तिहाड़ पहुंचकर शिवकुमार से की मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं अहमद पटेल और आनंद शर्मा ने बृहस्पतिवार को तिहाड़ जेल पहुंचकर कर्नाटक के पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार से मुलाकात की जो धनशोधन के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में हैं।

सूत्रों के मुताबिक पटेल और शर्मा की शिवकुमार के साथ इस मुलाकात के दौरान डीके सुरेश भी मौजूद थे जो पार्टी सांसद और शिवकुमार के भाई भी हैं। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिवकुमार की सेहत के बारे में जानकारी ली और उनके प्रति एकजुटता प्रकट की।

प्रमुख खबरें

Tejashwi Yadav ने Bihar के 211 नए डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की मांग की

Election Commission का स्पष्टीकरण, SIR के सभी फैसले तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए

प्रियंका गांधी ने क्यों उठाया ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का मुद्दा? जानिए पूरा विवाद

Rajasthan Police ने 6.80 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में 12वें आरोपी को पकड़ा