पुलवामा हमले को लेकर अहमद पटेल ने मोदी सरकार की आलोचना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2019

अहमदाबाद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने पुलवामा आतंकी हमले को लेकर शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला और कहा कि भाजपा के नेता केवल भाषण देने में ही अच्छे हैं। नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने देश के लिए कोई बलिदान नहीं दिया है, वे कांग्रेस से पूछ रहे हैं कि उसने अपने शासन के 60 वर्षों में क्या किया है।

उन्होंने यहां एक समारोह में कहा कि हमारे जवान शहीद (पुलवामा में) हो गये। वह एक खुफिया विफलता थी। मैं किसी की आलोचना नहीं करना चाहता। लेकिन, जब भी हम उनकी गलती को बताते हैं या सच्चाई की बात करते हैं, तो हमें देश-विरोधी करार दे दिया जाता है।

इसे भी पढ़ें: पुलवामा आतंकी हमले को लेकर सुशील कुमार शिंदे ने मोदी सरकार को घेरा

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव