अहमद पटेल के बेटे ने दिया कांग्रेस छोड़ने का संकेत, कहा- इंतजार करके थक गया, सभी विकल्प खुले हैं

By अभिनय आकाश | Apr 05, 2022

पांच राज्यों में बुरी तरह पराजय झेलने के बाद कांग्रेस पार्टी के भीतर चिंतन और मंथन का दौर दिल्ली में खूब चला। जी-23 गुट के सदस्यों ने आपस में मेल-मिलाप भी खूब किए। सोनिया गांधी ने भी वरिष्ठ नेता गुलान नबी आजाद के साथ मीटिंग भी की और पार्टी में प्रमुख भूमिकाएं दिए जाने का आश्वासन भी दिया। लेकिन जहां गुजरात में चुनाव में एक साल से भी कम समय शेष बचा है और पार्टी में असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस के सदस्यों में असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। पंजाब और झारखंड की समस्याओं के बीच गुजरात से कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल ने अब उनके प्रति पार्टी के रुख को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

दिवगंत कांग्रेस नेता अहमद पटेल के पुत्र फैसल पटेल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि  ट्वीट करते हुए लिखा कि इंतजार करते-करते थक गया हूं। आलाकमान से कोई प्रोत्साहन नहीं है। अपने विकल्प खुले रख रहा हूं।फैसल पटेल ने कहा कि वो "इंतजार करते-करते थक गए हैं"। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेता बिल्कुल भी उत्साहजनक नहीं हैं। उनकी नाराजगी ऐसे समय में आई है जब गुजरात चुनाव में एक साल से भी कम समय बचा है।

इसे भी पढ़ें: गुजरात में कांग्रेस के सबसे धाकड़ नेता हैं शक्तिसिंह गोहिल, विधानसभा चुनाव में बिखेरेंगे अपना जलवा

क्या आप में जाएंगे फैसल पटेल 

इस मामले पर आगे टिप्पणी करने से इनकार करते हुए फैसल पटेल ने इंडिया टुडे के साथ बात करते हुए कहा कि मैंने ट्वीट में वही कहा जो मुझे करना था। हालांकि,  5 अप्रैल को उनके ट्वीट के तुरंत बाद से ही दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ उनकी 2021 की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इससे उनके आप की ओर झुकाव और आप के टिकट पर दिसंबर में गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गईं। फैसले ने इससे पहले कहा था कि वह 1 अप्रैल से गुजरात के भरूच और नर्मदा जिलों में कांग्रेस के चुनाव अभियानों में शामिल होने की बात कही थी।


प्रमुख खबरें

Equity Mutual Funds में निवेश 15% गिरा, पर SIP Investment का बढ़ा क्रेज, AMFI ने जारी किए ताजा आंकड़े

POJK में ब्रिटिश नागरिक की मौत, भड़का ब्रिटेन, फंसा पाकिस्तान!

Student Protest पर Congress की विरोधाभासी नीति, Jharkhand में लाठीचार्ज पर BJP ने मांगा जवाब

परम्पराओं का धनिया (व्यंग्य)