Ahmedabad Plane Crash: 260 मौतों पर PM Modi को चिट्ठी, परिजनों ने मांगा Black Box का डेटा

By एकता | Apr 05, 2026

अहमदाबाद विमान हादसे को 10 महीने बीत जाने के बाद भी पीड़ित परिवारों का दर्द कम नहीं हुआ है। अब इन परिवारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर विमान के कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर और ब्लैक बॉक्स का डेटा सार्वजनिक करने की गुहार लगाई है।

इसे भी पढ़ें: AAP के आरोपों पर Raghav Chadha का पलटवार, संसद में उठाए मुद्दों का दिया हिसाब

पीड़ित परिवारों की अपील

शनिवार को गुजरात के करीब 30 शोकाकुल परिवार अहमदाबाद में एकजुट हुए। उन्होंने पीएम मोदी को लिखे पत्र में मांग की है कि हादसे की असल वजह सामने लाने के लिए ब्लैक बॉक्स का डेटा जारी किया जाए। परिवारों का कहना है, 'हम सिर्फ यह जानना चाहते हैं कि आखिर उस दिन क्या हुआ था? क्या यह कोई तकनीकी खराबी थी या कुछ और?'

इसे भी पढ़ें: Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम

डीजीसीए और मुख्यमंत्री को भी भेजा पत्र

पीड़ितों ने इस पत्र की कॉपियां विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल को भी भेजी हैं। पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि यदि डेटा सार्वजनिक नहीं किया जा सकता, तो कम से कम पीड़ित परिवारों के साथ इसे निजी तौर पर साझा किया जाए।

इस हादसे में अपने 24 साल के बेटे को खोने वाले निलेश पुरोहित का कहना है कि कोई भी मुआवजा उनके घर के खालीपन को नहीं भर सकता। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, 'हमें पैसा नहीं चाहिए, हमें बस हमारे अपनों की मौत की सही वजह जाननी है।'

प्रमुख खबरें

Punjab में BJP सरकार बनने पर 2029 तक खत्म होगा नशा, Amit Shah का वादा

Hyderabad में नया Talent Hub शुरू कर रही DoorDash, 2 साल में होगी 3000 भर्तियां

INDIA गठबंधन CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संयुक्त प्रदर्शन करे: Uddhav Thackeray

Kathua में CISF DG Praveer Ranjan ने किया शिविर का दौरा, 4 जवानों की मौत के बाद हालात का लिया जायजा