Ahmedabad Plane Crash: टूर पर जाने वाले थे लंदन, आगरा के दंपती की प्लेन क्रैश में हुई मौत

By रितिका कमठान | Jun 13, 2025

गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे के बाद हर तरफ तबाही का मंजर बना हुआ है। अहमदाबाद से लंदन के लिए फ्लाइट ने उड़ान भरी थी। इस विमान में क्रू मेंबर समेत कुल 242 लोग यात्रा कर रहे थे। उड़ान भरने के कुछ मिनट के बाद ही ये विमान क्रैश हो गया। क्रैश होते ही तेज धमाका हुआ और आसमान में धूएं का गुबार देखने को मिला।

प्लेन क्रैश की दुखद घटना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। उनके घर के लोगों और ग्रामीणों की घटना के बारे में पता चलते ही उनके घर पर लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने भी सूचना मिलने के बाद नीरज लवानिया के घर उनके परिजनों से मिलने पहुंचे है।

इस घटना के बाद नीरज के भाई सतीश ने बताया कि वो मोबाइल देख रहे थे तभी उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज देखी। इसमें पता चला कि अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट हादसे का शिकार हो गई है। इसके बाद उन्होंने अपने भाई की बेटी को फोन किया। इसमें पता चला कि उनके छोटे भाई फ्लाइट से ही लंदन जा रहे थे।

सतीश की मानें तो नीरज अहमदाबाद के वडोदरा में एक कंपनी में मैनेजर के पद पर काम कर रहे थे। नीरज की बेटी अहमदाबाद पहुंच चुकी है। फोन पर भी उनसे बात हुई है। बेटी ने बताया कि अभी कुछ नहीं पता चल रहा है। हादसे की सूचना के बाद नीरज के घर पर लोगों की भीड़ पहुंचने लगी है। बता दें कि नीरज की एक ही बेटी है, जो ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही है।

इस घटना के बाद फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि अहमदाबाद की घटना दिल तोड़ने वाली है। ये घटना होने के बाद पूरा देश हैरान है। प्लेन लंदन जा रहा था, जिसमें 242 लोग सवार थे। ये प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में उनके संसदीय क्षेत्र के नीरज लवानिया उनकी पत्नी अपर्णा लवानिया भी इसी प्लेन में से लंदन जा रहे थे। 

प्रमुख खबरें

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया