AI से चलेगा फ्रिज, यह अभी बताएगा कि आपकी आइसक्रीम किसने खाई

By विंध्यवासिनी सिंह | Jun 22, 2024

आप फ्रिज में अपनी आइसक्रीम या केक रखते हैं और अचानक आपको पता चलता है कि वह गायब हो गया, आप समझ तो जाते हैं कि घर के किसी आपके बड़े- छोटे भाई ने उसको सफाचट कर दिया है। जरा सोचिए कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस जमाने में AI अगर आपको बता दे कि फ्रिज में रखा आपका केक आपके बड़े भाई ने सफाचट कर दिया है तो आप तुरंत मम्मी से शिकायत करके उसको डांट भी खिला सकते हैं और अपने लिए एक नई आइसक्रीम भी मंगा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: WahtsApp Feature: वॉट्सऐप में होगा नया इन-ऐप डायलर, कॉलिंग होगी और भी आसान

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जमाने में बहुत सारी चीज स्मार्ट होती जा रही है और अब इसमें नई कड़ी फ्रिज की है। कई बार फोन चार्ज में लगा रहता है और आप किचन में रहते हैं ऐसे में जब आपका फोन बजेगा तो फ्रीज आपको इंडिकेट कर देगा कि आपका फोन बज रहा है या फिर दरवाजे पर कोई घंटी बजा रहा है, उसकी जानकारी भी आपको आसानी से हो जाएगी। 

इतना ही नहीं आपके फ्रिज में क्या-क्या सामान रखा हुआ है उन सामानों को मिलाकर कौन सी रेसिपी बनाई जा सकती है इसकी जानकारी भी आपको आसानी से मिल जाएगी। 

AI के इस्तेमाल से आप यह समझ लीजिए की पैसे और बिजली ही नहीं बल्कि खाने की बर्बादी को भी रोका जा सकता है और आप एनवायरमेंट में अपना एक सकारात्मक रोल निभा पायेंगे। 

- विंध्यवासिनी सिंह

प्रमुख खबरें

सुबह का मूड या रात का रोमांस? जानिए सेक्स करने का सबसे सही समय कौन सा है और इसके क्या फायदे हैं

कच्चे तेल में तेजी और मजबूत US Dollar के बीच रुपया 95.96 के स्तर पर फिसला

Congress ने तेज की तैयारी, Parliament में CEC Gyanesh Kumar पर आएगा महाभियोग!

IIT Bombay में छात्र की मौत पर न्यायिक जांच की मांग, Congress के प्रदर्शन के बाद भारी सुरक्षा तैनात