जानें क्या है LameHug? जो ChatGPT और Gemini की तकनीक के जरिए कंप्यूटरों में करता है घुसपैठ

By Kusum | Jul 20, 2025

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) आज की दुनिया में जितना फायदेमंद है उसके उतने ही दुष्परिणाम है। इन दिनों LameHug नाम का एक नया मालवेयर समाने आया है। जो दुनिया भर के कंप्यूटरों को प्रभावित कर रहा है। खास बात ये है कि ये मालवेयर ठीक उसी तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है, जिस पर ChatGPT, Gemini और Claude जैसे पॉपुलर AI चैटबॉट काम करते हैं। वहीं यूक्रेन की राष्ट्रीय साइबर घटना प्रतिक्रिया टीम (CERT-UA) ने इस मालवेयर का पता लगाया है। इस दौरान CERT-UA का कहना है कि, ये हमले रूसी थ्रेट ग्रूप APT028 कर रहा है।  

LameHug मालवेयर को पायथन नाम की कोडिंग भाषा में लिखा गया है। ये Hugging Face के API का इस्तेमाल करता है और Qwen-2.5-Coder-32B-Instruct नाम के एक ओपन-सोर्स लार्ज लैंग्वेज मॉडल से चलता है जिसे अलीबाब क्लाउड ने बनाया है। ये कमांड को जेनरेट करता है और भेजता है। 

Gemini, ChatGPT और परप्लेक्सिटी प्राकृतिक भाषा में दिए गए निर्देशों को कोड या शेल कमांड में बदल सकते हैं। इसी तरह LameHug भी काम करता है। ये मालवेयर बड़े भाषा मॉडल का इस्तेमाल करके विंडोज पीसी से जानकारी चुराता है और उन्हें संक्रमित करता है। 

प्रमुख खबरें

कर्तव्य पथ पर शहादत: महाराष्ट्र में पेट्रोल पंप सील करने गए IOC अधिकारी की चाकू घोंपकर हत्या, 2005 के मंजूनाथ कांड की यादें ताजा

Tamil Nadu के अस्पतालों में दवाओं पर त्रिभाषा फॉर्मूले का DMK ने किया कड़ा विरोध

Amazon Great Indian Festival Sale: 8 अक्तूबर से शुरू, iPhone 16 और Samsung फोन्स पर भारी छूट

Rise And Fall S2 | राइज़ एंड फ़ॉल 2 को लगा दोहरा झटका! तेज प्रताप यादव और करण पटेल ने अपनी मर्ज़ी से छोड़ा शो? जानिए असल वजह क्या है?