AI मानव जाति के लिए बड़ा खतरा, बस एक ही चीज बचा सकती है, जानें एआई के गॉडफादर ने ऐसा क्यों कहा?

By Kusum | Aug 15, 2025

AI में दिन प्रतिदिन इनोवेशन बढ़ता जा रहा है। लेकिन इसके दुष्परिणाम भी सामने आ रहे हैं। एक वैज्ञानिक ने एआई को इंसानों के लिए खतरा बताया है। गूगल के एक्स-एग्जीक्यूटिव जेफ्री हिंटन, जिन्हें एआई के गॉडफादर भी कहा जाता है। उन्होंने कहा है कि, भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानवता को खत्म कर सकता है. टेक ब्रदर्स इस तकनीक के प्रति गलत दृष्टिकोण अपना रहे हैं। 

लाइवमिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, लास वेगास में आयोजित एक इंडस्ट्री कॉन्फ्रेंस, Ai4 में बोलते हुए, हिंटन ने कहा कि, एआई हमसे कहीं ज्यादा चालाक होंगे। वे बचने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाएंगे। दरअसल, वे इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि क्या कंपनियां वाकई एआई को नियंत्रित और मानवता के लिए सुरक्षित रख पाएंगी। या फिर एआई इतना शक्तिशाली हो सकता है कि वह मानव नियंत्रण से बाहर हो जाए और संभावित रूप से मानवता के लिए खतरा बन जाए। 

हिंटन ने आगे चेतावनी दी कि भविष्य में, एआई सिस्टम इंसानों को उतनी ही आसानी से नियंत्रित कर पाएंगे जितनी आसानी से कोई वयस्क तीन साल के बच्चे को टॉफी खिलाकर रिश्वत दे सकता है। ऐसे में, हिंटन ने मानवता की रक्षा के लिए एक अनोखा उपाय दिया है। वह एआई मॉडल्स में मातृ प्रवृति को शामिल करने का सुझा देते हैं ताकि तकनीकइंसानों से ज्यादा शक्तिशाली हो जाने पर भी वे सचमुच लोगों की परवाह करें।  

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?