By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2021
नयी दिल्ली। अन्नाद्रमुक ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर सामने आए एग्जिट पोल को शुक्रवार को खारिज किया, जिसमें राज्य में द्रमुक नीत विपक्षी गठबंधन की सरकार बनने का अुनमान जताया गया है। अन्नाद्रमुक ने कहा कि पार्टी की जीत होगी और वह 2016 में हुए विधानसभा चुनाव नतीजों की सफलता को दोहराएंगे।
हालांकि, मतगणना शुरू होने के कुछ ही घंटे बाद वर्ष 2016 की तरह अन्नाद्रमुक की जीत तय है। तमिलनाडु में छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना रविवार को होगी। अधिकतर चुनाव बाद सर्वेक्षणों में द्रमुक की जीत का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।