AIFF ने AFC से की शिकायत, फलस्तीनी खिलाड़ी पर भारतीय कप्तान के प्रति नस्लीय इशारे का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 18, 2026

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने कुआलालंपुर में एएफसी अंडर-17 एशियाई कप क्वालीफायर मैच के दौरान भारत के कप्तान डल्लालमुआन गांगते के लिए नस्लवादी इशारा करने के आरोप में फलस्तीन के खिलाड़ी के खिलाफ एशियाई फुटबॉल महासंघ में शिकायत दर्ज कराई है। भारतीय अंडर-17 पुरुष टीम ने मंगलवार को बारिश के बावजूद फलस्तीन को 4-1 से हराकर 2027 में होने वाले एशियाई कप के क्वालीफायर के ग्रुप ई में अपना अजेय अभियान जारी रखा। एआईएफएफ ने बयान में कहा, ‘‘कुआलालंपुर फुटबॉल स्टेडियम में 17 नवंबर, 2026 को भारत और फलस्तीन के बीच खेले गए एएफसी अंडर-17 एशियाई कप 2027 क्वालीफायर मैच के दौरान भारत की अंडर-17 पुरुष टीम के कप्तान डल्लालमुआन गांगते को फलस्तीनी के एक खिलाड़ी ने कथित तौर नस्लवादी इशारा किया जिसके लिए एशियाई फुटबॉल महासंघ (एएफसी) के समक्ष औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज कराई गई है।’’ फलस्तीन के मिडफील्डर सौएदान ने पहले हाफ के स्टॉपेज टाइम के दौरान कथित तौर पर भारत के कप्तान गांगते के पास जाकर इस तरह की हरकत की मानो दुर्गंध आ रही हो।

कई दर्शकों और कमेंटेटरों ने इस हरकत को एक नस्लवादी करार दिया। गांगते इससे गुस्से में आ गए जिसके बाद रेफरी ने हस्तक्षेप किया और दोनों को चेतावनी भी दी।

प्रमुख खबरें

CBIC लाएगा 70 लाख CGST करदाताओं के लिए फेसलेस और केंद्रीकृत आकलन का मसौदा

Cyclone Akwan: ओडिशा सरकार ने समुद्र तटों पर पर्यटन और मनोरंजक गतिविधियों को रोका

13.58 करोड़ मतदाताओं की सूची जारी, 2.58 करोड़ का अंतर: क्या आपका नाम भी UP की नई वोटर लिस्ट से बाहर है? 16 दिसंबर से पहले जान लें ये जरूरी बात!

अहमदाबाद मॉडल केरल पर न थोपें, V Sivankutty ने Twin City समझौते का किया कड़ा विरोध