एम्स और सफदरजंग के डॉक्टरों ने मध्य प्रदेश के डॉक्टरों के समर्थन में निकाला मार्च

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2021

नयी दिल्ली। एम्स और सफदरजंग के रेजीडेंट डॉक्टरों ने मध्य प्रदेश में प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों के समर्थन में यहां रविवार को मोमबत्ती लेकर मार्च निकाला। मध्य प्रदेश के डॉक्टर मानदेय बढ़ाने और अगर वह या उनके परिवार के लोग संक्रमित होते हैं तो ऐसी स्थितिमें उन्हें अस्पताल में बिस्तर मुहैया कराये जाने की मांग कर रहे हैं। दोनों अस्पतालों के डॉक्टरों ने श्री अरबिंदो मार्ग तक मार्च किया और मध्य प्रदेश के अपने बिरादरी के सदस्यों के लिए न्याय की माँग की।

इसे भी पढ़ें: Delhi unlock: ऑड-ईवन के आधार पर खुलें बाजार, 50 फीसदी क्षमता के साथ मेट्रो दौड़ी

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा डॉक्टरों के प्रदर्शन को ‘ग़ैर क़ानूनी’ बताये जाने और डॉक्टरों को ड्यूटी पर वापस जाने का निर्देश देने के बाद राज्य के करीब 3,000 डॉक्टरों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। राज्य सरकार ने शनिवार को इन डॉक्टरों को छात्रावास खाली करने के निर्देश दिए हैं।

प्रमुख खबरें

UPI Payment Charges और UPI New Rules सामने आते ही जनता खुश, Modi Hai To Sab Mumkin Hai

Telangana में Semiconductor उद्योग लगाएगा Singapore, CM Revanth Reddy से मिले प्रतिनिधि

आखिर क्या हुआ था Isha Rikhi और Badshah के रिश्ते में? बिग बॉस 20 में हुआ खुलासा

PM Modi के Birthday पर शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, Kolkata में बोले Rajnath Singh