भुवनेश्वर एम्स में तीन महीने बाद फिर से बहाल होंगी OPD सेवाएं, जानिए तारीख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2020

भुवनेश्वर। भुवनेश्वर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने करीब तीन महीने बाद अपने बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) की सेवाएं दो नवम्बर से फिर से शुरू करने का फैसला किया है। एम्स भुवनेश्वर ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, ‘‘बढ़ती मांग और मरीजों की जरूरत को पूरा करने के लिए हमने दो नवम्बर से ओपीडी सेवाएं शुरू करने का फैसला किया है।’’ 

इसे भी पढ़ें: सुशांत मामले में AIIMS की मेडिकल रिपोर्ट से नाखुश परिवार, नया पैनल बनाने की मांग की 

कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों के मद्देनजर 10 जुलाई से ओपीडी बंद है। बयान में कहा गया कि आठ नवम्बर तक एक दिन में केवल 30 मरीजों का पंजीकरण ही किया जाएगा। इसके बाद नौ नवम्बर से एक सप्ताह तक के लिए 50 मरीजों का पंजीकरण किया जाएगा और फिर स्थिति का आकलन कर धीरे-धीरे इस संख्या को बढ़ाया जाएगा।

प्रमुख खबरें

PM Modi की Kolkata Rally से पहले मचा बवाल, BJP-TMC कार्यकर्ताओं के बीच जमकर पत्थरबाजी

Rice Pakora Recipe: रोज़ के Snacks से हो गए हैं बोर, Leftover Rice से बनाएं ये कुरकुरे पकौड़े, स्वाद भूल नहीं पाएंगे

Indian Army ने Jammu-Kashmir के कई इलाकों में Iftar दावत के जरिये दिया भाईचारे और एकता का संदेश

Sonam Wangchuk की रिहाई पर Kejriwal का हमला, बोले- Modi सरकार की तानाशाही हुई बेनकाब