मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में जल्द मिलेंगी AIIMS जैसी सुविधाएं ! सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक हुआ तैयार

By राजीव शर्मा | Jul 03, 2021

मेरठ। मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में अब मिनी एम्स जैसी सुविधाएं मिलेंगी। मेडिकल कॉलेज में पीएमएसएसवाई के तहत 150 करोड़ रुपये से सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक तैयार किया गया है। कोरोना की दो लहरों के कारण मेडिकल कॉलेज का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल मिनी एम्स नहीं बन पाया था। मरीज सुपर स्पेशियलिटी जैसी सुविधाएं पाने से महरूम थे। अब कोरोना का साया कम होने के बाद मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशयलिटी सुविधाएं जल्द शुरू होने की उम्मीद जगी है। दिल के मरीजों के लिए कैथ लैब शुरू भी हो गई है।  

इस सुपर स्पेशलिटी बिल्डिंग में मिलनी हैं ये सुविधाएं, गुर्दे के मरीजों के लिए नेफ्रोलॉजी ओपीडी व नेफ्रोसर्जरी,दिल की सर्जरी के कार्डियोथोरेसिक व वैस्कुलर सर्जरी,बच्चों के लिए पीडियाट्रिक ओपीडी व पीडिया सर्जरी,जले हुए मरीजों के लिए रिकंस्ट्रक्टिव व प्लास्टिक सर्जरी,कैंसर के मरीजों के लिए रेडियोलॉजी थेरेपी।  

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष ने किया मेरठ का दौरा, समस्याओं के निस्तारण का दिया भरोसा 

डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज के अनुसार सुपर स्पेशियलिटी विंग को फिलहाल कोरोना के मरीजों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। जल्द ही इसे सुपर स्पेशयलिटी में तब्दील कर दिया जाएगा। इसके लिए जरूरी संसाधन मंगाए जाएंगे। 

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान