एम्स दिल्ली नाक के जरिए दिए जाने वाले टीके की खुराक का शुक्रवार से परीक्षण शुरू करेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2022

नयी दिल्ली|  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भारत बायोटेक के नाक के जरिए दिए जाने वाले कोविड-19 रोधी टीके की बूस्टर खुराक का परीक्षण शुक्रवार से शुरू करेगा।

एम्स, नयी दिल्ली में सामुदायिक चिकित्सा केंद्र के प्रोफेसर डॉ संजय राय ने बताया कि बूस्टर खुराक उन लोगों को दी जाएगी, जिन्होंने कम से कम पांच महीने पहले कोवैक्सिन या कोविशील्ड की दोनों खुराक ले ली थी। लेकिन टीका लेने की अवधि सात महीने से पहले की नहीं होनी चाहिए।

भारत द्वारा हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक द्वारा कोविड-19 के खिलाफ विकसित ‘इंट्रानैसल वैक्सीन’ बीबीवी154 के इस्तेमाल को मंजूरी दिया जाना अभी बाकी है।

प्रमुख खबरें

Manipur के Imphal West में सुरक्षा बलों ने KCP उग्रवादियों को पकड़ा, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Pratapgarh में दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, 2 लोगों की गई जान और तीन जख्मी

Lucknow में 26 नवंबर को Congress की संविधान दिवस रैली में शामिल होंगे Mallikarjun Kharge

Australia और Solomon Islands के बीच द्विपक्षीय सुरक्षा समझौता, विदेशी सैन्य अड्डे पर लगी रोक