एम्स बिलासपुर जनजातीय क्षेत्र काजा में लगाएगा मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा शिविर

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 04, 2021

शिमला । संस्थागत सामाजिक जिम्मेदारी और सामुदायिक सहभागिता पहल के रूप में एम्स, बिलासपुर 05 से 07 अक्तूबर, 2021 तक प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल स्पिति के काजा में मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा शिविर लगाएगा।

इसे भी पढ़ें: प्रियंका गांधी को हिरासत में लेना लोकतंत्र की हत्या- कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता बोले- प्रियंका के संघर्ष में पूरा देश साथ

उन्होंने कहा कि यह शिविर जनजातीय क्षेत्र में प्रचलित बीमारियों का पता लगाने और उनकी जांच करने में मदद करेगा जिससे भविष्य में बेहतर उपचार के लिए उचित सलाह और पाठ्यक्रम उपलब्ध होगा। एम्स प्रशासन का मानना है कि यह पहल राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए एक वरदान के रूप में काम करेगी और एम्स बिलासपुर निकट भविष्य में ऐसे और शिविर लगाने पर भी विचार कर रहा है।

  

कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक लगाने के लिए 8,45,378 पात्र लोगों को भेजे एसएमएस

स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि कोविड-19 महामारी से बचाव के दृष्टिगत राज्य के हर पात्र व्यक्ति को कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी खुराक लगाने के निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए पहली खुराक लगा चुके लोगों को दूसरी खुराक लगाने के लिए एसएमएस कर सूचित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि गत दो दिनों में 8,45,378 पात्र लोगों को कोविड-19 वैैक्सीन की दूसरी खुराक लगवाने के लिए एसएमएस भेजे गए हैं। कोविड-19 वैैक्सीन की दूसरी खुराक लगवाने के लिए 30 नवम्बर, 2021 की समय सीमा निर्धारित की गई है, जिसके अन्तर्गत पात्र लोगों को दूसरी खुराक लगवाने के लिए एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जा रहा है ताकि दूसरी खुराक लगाने के लक्ष्य को भी निर्धारित समय में हासिल किया जा सके।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी