कश्मीर में आतंकी हमले का लक्ष्य जारी शांति प्रक्रिया को पटरी से उतारना : जम्मू कश्मीर भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2021

जम्मू| भारतीय जनता पार्टी की जम्मू कश्मीर इकाई ने बृहस्पतिवार को कहा कि आतंकवादियों द्वारा नागरिकों की लक्षित हत्याओं का उद्देश्य शांति प्रक्रिया को पटरी से उतारना और घाटी से अल्पसंख्यकों के नए सिरे से पलायन की शुरुआत करना है।

भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई के मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी ने कहा कि ये आतंकी हमले ऐसे समय किए जा रहे हैं, जब घाटी में शांति प्रक्रिया पटरी पर अंतत: लौट आई है और कश्मीर में पर्यटकों व निवेशकों का आना बढ़ गया है।

पार्टी के प्रदेश महासचिव (संगठन) अशोक कौल ने कहा कि श्रीनगर में दो शिक्षकों की हत्या आतंकवादियों की हताशा को प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा कि वह इस बर्बर कृत्य की निंदा करते हैं।

प्रमुख खबरें

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस