शेख हसीना को हटाना मकसद, हिंदुओं को बनाया गया निशाना, संसद में जयशंकर ने Bangladesh की स्थिति पर ये कहा

By अभिनय आकाश | Aug 06, 2024

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को राज्यसभा को बताया कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधान मंत्री शेख हसीना ने दक्षिण एशियाई राष्ट्र में राजनीतिक उथल-पुथल के मद्देनजर बहुत ही कम समय के नोटिस पर फिलहाल भारत आने की मंजूरी का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि हमारी समझ यह है कि सुरक्षा प्रतिष्ठानों के नेताओं के साथ बैठक के बाद, प्रधान मंत्री शेख हसीना ने स्पष्ट रूप से इस्तीफा देने का निर्णय लिया। बहुत ही कम समय के नोटिस पर, उन्होंने फिलहाल भारत आने की मंजूरी का अनुरोध किया। वह कल शाम दिल्ली पहुंचीं। 

इसे भी पढ़ें: आरक्षण का मुद्दा बांग्लादेश की शेख हसीना सरकार को ले डूबा

सरकार ने राज्यसभा को बताया कि भारत बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के मामले में स्थिति पर नज़र रख रहा है और अपने राजनयिक मिशनों के ज़रिए वहां के भारतीय समुदाय के साथ निकट और निरंतर संपर्क में है। उच्च सदन में दिए गए एक बयान में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बहुत कम समय के नोटिस पर फिलहाल भारत आने के अनुरोध के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत ने पड़ोसी देश में इस जटिल और अभी भी लगातार अस्थिर बने हुए हालात को देखते हुए अपने सीमा सुरक्षा बलों को अत्यधिक सतर्क रहने का निर्देश दिया है। जयशंकर ने उच्च सदन को बताया, अनुमान है कि पड़ोसी देश में 19,000 भारतीय नागरिक हैं, जिनमें से लगभग 9,000 छात्र हैं। हालाँकि, ज्यादातर छात्र जुलाई के महीने में ही भारत लौट आए। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर