AIMIM प्रमुख ओवैसी ने मुस्लिम महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2024

किशनगंज। ऑल इंडिया मज्लिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को संसद में अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के कम प्रतिनिधित्व को रेखांकित करते हुए मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण देने की वकालत की। हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने बिहार की एकमात्र मुस्लिम बहुल लोकसभा सीट किशनगंज में एक रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही। एआईएमआईएम ने बिहार इकाई के प्रमुख और विधायक अख्तरुल ईमान चुनावी को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है। 

ओवैसी ने नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर लोकसभा में एक संशोधन पेश किए जाने को याद करते हुए कहा कहा, ‘‘लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुझसे कहा कि आप एक संशोधन लाना चाहते हैं, लेकिन आपका समर्थन करने वाला शायद ही कोई नहीं है। मैंने जवाब दिया कि अल्लाह मेरे साथ है।’’ ओवैसी ने कहा, ‘‘मेरा तर्क है कि मुस्लिम और पिछड़ा वर्ग मिलकर कुल आबादी का लगभग 65 प्रतिशत हिस्सा हैं। हम इस विशाल सामाजिक वर्ग की महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित नहीं कर सकते।’’ 

इसे भी पढ़ें: दिल्लीवासियों ने निश्चित कर लिया है कि वे दिल्ली में भ्रष्ट

उन्होंने दावा किया कि उनकी बातें जब कई ओबीसी संगठनों तक पहुंचीं तो उनके नेता उन्हें धन्यवाद देने आए और कहा कि “ओवैसी साहब, केवल आपने और आपकी पार्टी के सांसद इम्तियाज जलील ने पिछड़े वर्गों की महिलाओं के लिए आरक्षण का मुद्दा उठाया।’’ एआईएमआईएम ने बिहार की 40में से एक दर्जन से अधिक लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

प्रमुख खबरें

South Africa में Towhid Hridoy का ऐतिहासिक Triple Century, 350* रन बनाकर तोड़ा Tamim Iqbal का Record

तेजस Mk1A को बड़ा बूस्ट मिला, HAL को 3 और GE F404 इंजन मिले, कुल डिलीवरी 10 तक पहुंची

अक्टूबर 2027 से Bharat NCAP 2.0 लागू करेगी सरकार, Nitin Gadkari ने किया ऐलान

एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली फ़्लाइट की AAIB जांच चल रही है, DGCA पायलट टेस्टिंग के नियमों की समीक्षा कर रहा है: एविएशन मिनिस्टर