Maharashtra में पांच लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही AIMIM

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2024

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) आगामी लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की कुल 48 लोकसभा सीट में से पांच पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी नीत पार्टी प्रभावी चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए फिलहाल इन सीट पर सर्वेक्षण कर रही है। इसके साथ ही कादरी ने विपक्षी कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) पर खुद को धर्मनिरपेक्ष बताने के लिए निशाना साधा और कहा कि दोनों दल एआईएमआईएम को ‘अछूत’ मानते हैं।

उन्होंने ‘तथाकथित’ धर्मनिरपेक्ष दलों द्वारा एआईएमआईएम के साथ किए गए व्यवहार को लेकर भी सवाल उठाया। एआईएमआईएम, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का हिस्सा नहीं है।

प्रमुख खबरें

India vs New Zealand series squad | टेस्ट और दो अलग-अलग वनडे स्क्वॉड घोषित, रवींद्र जडेजा वनडे से बाहर, आकाश दीप की वापसी

Himachal Pradesh: शिमला के रामपुर में महसूस हुए Earthquake के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज

Tamil Nadu Heavy Rainfall Alert | तमिलनाडु में कुदरत का कहर! IMD ने 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया, चेन्नई समेत पूरे राज्य में भारी बारिश की चेतावनी

CJP Connaught Place Tiranga March | दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई! अभिजीत दिपके प्रिवेंटिव डिटेंशन में, रिहाई के बाद भड़कीं AISA प्रमुख नेहा बोरा