AIMIM विधायक ने शपथ लेते वक्त हिंदुस्तान शब्द के स्थान पर ‘भारत’ शब्द का किया उपयोग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2020

पटना। बिहार विधानसभा में सोमवार को एआईएमआईएम के एक नवनिर्वाचित सदस्य ने उर्दू में शपथ लेते हुए ‘हिंदुस्तान’ शब्द के स्थान पर ‘भारत’ शब्द का उपयोग किया और इसी नाम के उपयोग की वकालत भी की। उर्दू में शपथ ग्रहण के दौरान ‘हिंन्दुस्तान’ के स्थान पर ‘भारत’ शब्द के उपयोग को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। असदुद्दीन ओवैसी कह पार्टी एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान ने उर्दू में शपथ लेने के क्रम में उसके प्रारूप में लिखित ‘हिंदुस्तान’ के बजाय संविधान में प्रयुक्त शब्द ‘भारत’ का उपयोग करने का अनुरोध किया। इसपर सदन के प्रोटेम स्पीकर जीतन राम मांझी ने कहा कि भारत का संविधान तो हमेशा से चला आ रहा है, आज कोई नई बात नहीं है, सभी उसी नाम पर शपथ लेते हैं। शपथ ग्रहण के बाद जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि उन्हें ‘हिंदुस्तान’ शब्द से क्या आपत्ति है, इमान ने कहा, मुझे इस शब्द को लेकर कोई आपत्ति नहीं थी, मात्र एक संशोधन था। 

प्रमुख खबरें

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास