राज्यसभा चुनाव में शिवसेना का समर्थन करेगी AIMIM? ओवैसी ने कहा- मदद चाहिए तो संपर्क करो

By अंकित सिंह | Jun 08, 2022

महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। छठे सीट के लिए महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना उम्मीदवार के बीच महा मुकाबला है। भाजपा और शिवसेना, दोनों ही तरफ से निर्दलीय तथा छोटे दलों के विधायकों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। इन सबके बीच महाराष्ट्र में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम की भी महत्वपूर्ण भूमिका हो गई है। दरअसल, 288 सदस्य विधान सभा में एआईएमआईएम के दो विधायक हैं। अब तक असदुद्दीन ओवैसी ने अपने समर्थन को लेकर पत्ते नहीं खोलें। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर ओवैसी की पार्टी के दो विधायक किसको सपोर्ट करेंगे? इसको लेकर ओवैसी से सवाल भी किया गया। ओवैसी ने साफ तौर पर कहा कि समर्थन के लिए महा विकास आघाडी के किसी भी नेता ने उनसे संपर्क नहीं किया है।

इसे भी पढ़ें: विधान परिषद चुनावों के लिए BJP ने जारी की यूपी, महाराष्ट्र और बिहार के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट

शिवसेना ने अपने दो उम्मीदवार संजय राउत और संजय पवार को मैदान में उतारा है जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीन उम्मीदवारों केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अनिल बोंडे और धनंजय महादिक को मैदान में उतारा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने प्रफुल्ल पटेल और कांग्रेस ने इमरान प्रतापगढ़ी को मैदान में उतारा है। दो सीट जीतने के लिए भाजपा के पास पर्याप्त मत हैं जबकि शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस एक-एक सीट जीतने की स्थिति में हैं। इस बीच, शिवसेना के नेता एवं विधान परिषद के सदस्य अंबादास दानवे ने कहा कि एमवीए के नेता (मीडिया के जरिए पेश किए गए) ओवैसी के प्रस्ताव पर फैसला करेंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया में कहने से कुछ नहीं होने वाला। एआईएमआईएम को एमवीए के वरिष्ठ नेताओं से सीधे संपर्क करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Political Drama के बाद फिर BSP में वापस कैसे लौटे Akash Anand? क्या है Mayawati का 2027 वाला प्लान?

Google Cloud India के अंतरिम प्रमुख बने अमित कुमार, शशिकुमार श्रीधरन ने छोड़ा पद

Dandiya Night Outfits: Garba Nights में ट्रेडिशनल लुक के लिए Bandhani Lehenga और Indo Western करें ट्राई

J&K में UCC लागू करने से इंकार करते हुए Omar Abdullah ने मोदी सरकार को दे डाली बड़ी चुनौती