झांसी में ऑनलाइन सट्टे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! करोड़ों का सोना-चांदी और नकदी बरामद, दो महिलाएं गिरफ्तार, सिपाही बर्खास्त

By रेनू तिवारी | May 09, 2026

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक संगठित गिरोह के ठिकाने पर छापेमारी कर करोड़ों रुपये का सोना-चांदी और लाखों की नकदी बरामद की है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस विभाग का एक सिपाही भी संलिप्त पाया गया है, जिसे तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: Petrol-Diesel पर राहत की बड़ी कीमत, सरकारी Oil Companies को हर महीने ₹30 हजार करोड़ का घाटा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि सूचना पर सीपरी बाजार पुलिस और विशेष दस्ते ने रॉयल सिटी के फ्लैट नंबर एलएस-9 में छापा मारा। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रीति सिंह व सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अरीबा नोमन के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में निशा खान (32) और यशस्वी द्विवेदी (24) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे साथियों के साथ मिलकर आईपीएल मैच व अन्य तरीकों से ऑनलाइन सट्टा संचालित करती थीं। सट्टे से अर्जित रकम को सोना-चांदी और जमीनों में निवेश किया जाता था।

इसे भी पढ़ें: IPL 2026, KKR vs DC Highlight | फिन एलेन के तूफानी शतक से कोलकाता की 'विराट' जीत, दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर

एसएसपी के अनुसार, फ्लैट से करीब 1.46 करोड़ रुपये के सोने के बिस्कुट व जेवरात, करीब 11 लाख रुपये की चांदी और 18 लाख 92 हजार 300 रुपये नकद बरामद हुए हैं। कुल बरामदगी 1.72 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा ऑनलाइन सट्टे से जुड़े दस्तावेज, एक लैपटॉप और 12 मोबाइल फोन भी मिले हैं। पूछताछ में पता चला कि फ्लैट में आधा दर्जन से अधिक लोग सट्टा संचालित करते थे, जिनमें हाथरस निवासी 31 वर्षीय सिपाही रजत सिंह भी शामिल था। देहात थाने में तैनात उक्त सिपाही को बर्खास्त कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले में फरार सुमित साहू, प्रभात अग्रवाल, आशीष उपाध्याय, विशेष भार्गव समेत दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ सीपरी बाजार थाने में मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है। जिला पुलिस पूर्व में भी आईपीएल व अन्य तरीकों से सट्टा संचालित करने वाले कई लोगों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में नकदी बरामद कर चुकी है।

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

Eknath Shinde ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- चुनाव हारने पर ही EVM और EC पर सवाल उठाती है कांग्रेस

Thailand के गणेश भक्त पंथौन थीरखानोन की पीएम मोदी ने की तारीफ

Ramayana के पोस्टर रिलीज: राम बने Ranbir Kapoor, लंका में गुस्से में दिखे Yash

Election Commission पर सवाल उठाकर हार छिपा रही कांग्रेस, CM Bhajan Lal Sharma का आरोप