पटना में वक्फ बिल पर AIMPLB का प्रदर्शन, शामिल हुए लालू और तेजस्वी यादव, बोले- नागपुरिया कानून को लागू नहीं होने देंगे

By अंकित सिंह | Mar 26, 2025

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और राजद नेता तेजस्वी यादव वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरार राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद नेता लालू प्रसाद यादव आपका साथ देने और आपको मजबूत करने आए हैं। हमने संसद, विधानसभा और विधान परिषद में इस असंवैधानिक, अलोकतांत्रिक बिल का विरोध किया है। 

आजाद ने कहा कि आज देश में जिस तरह के हालात हैं, उसे समझते हुए जिसके भी अधिकारों पर हमला होगा, वो उसकी रक्षा के लिए आगे आएगा और जिस वर्ग के लिए हम राजनीति करते हैं, बहुजन समाज, कमज़ोर तबके को संविधान ने उनके अधिकारों पर हमले को रोकने के लिए विरोध करने का अधिकार दिया है। उसी का इस्तेमाल करने के लिए हम आज बिहार में हैं। यह घटनाक्रम बुधवार को पटना के गर्दनीबाग में मुस्लिम संगठनों द्वारा विधेयक के खिलाफ बड़े प्रदर्शन के आह्वान के बाद सामने आया है।

इसे भी पढ़ें: Waqf Bill पर बोले जगदम्बिका पाल, किसी भी धार्मिक स्वतंत्रता को नहीं छीना जा रहा, गुमराह कर रहे ओवैसी

बोर्ड के प्रवक्ता कासिम रसूल इलियास ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधेयक की आलोचना करते हुए कहा कि इसे सांप्रदायिक आधार पर पेश किया गया है और यह मुसलमानों के अधिकारों का उल्लंघन करता है। इलियास ने कहा, "यह विरोध वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ होगा। संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने इस मुद्दे पर एकतरफा कार्रवाई की है। यह विधेयक सांप्रदायिक आधार पर लाया गया है और यह हमारे अधिकारों के खिलाफ है।"

प्रमुख खबरें

CBI ने वाप्कोस के पूर्व डिप्टी चीफ इंजीनियर पंकज दुबे पर दर्ज किया नया केस

Shreyas Iyer के विकल्प की तलाश, Middle Order में संतुलन के लिए Tilak Varma पर Team India की नजर

नासा ने 4.3 अरब डॉलर की रोमन अंतरिक्ष दूरबीन की प्रक्षेपित, 16 लाख किमी का सफर शुरू

आजादी की लड़ाई का श्रेय किसी एक दल या व्यक्ति को नहीं: सीएम योगी