By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 26, 2026
एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज की इकाई ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के पहले दिन 11 प्रतिशत अभिदान मिला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी की 52,99,684 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 5,89,347 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 32 प्रतिशत अभिदान मिला, जबकि पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में आठ प्रतिशत और खुदरा निवेशकों की श्रेणी में चार प्रतिशत अभिदान मिला।
ऊपरी मूल्य स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन 10,765 करोड़ रुपये बैठता है। यह आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है, जिसके तहत एडलवाइस समूह अपनी हिस्सेदारी के शेयर बेचेगा। इसमें नए शेयर जारी नहीं किए जा रहे हैं।
इसलिए निर्गम से मिलने वाली पूरी राशि शेयर बेचने वाले मौजूदा शेयरधारक को मिलेगी और कंपनी को इससे कोई रकम प्राप्त नहीं होगी।