एयर कनाडा के विमान में उतरते समय लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2024

न्यूफाउंडलैंड द्वीप के सेंट जॉन्स शहर से आ रहा एयर कनाडा का एक विमान नोवा स्कोटिया प्रांत के गॉफ्स में हैलिफैक्स हवाई अड्डे पर उतरते समय रनवे से नीचे फिसल गया और उसके एक हिस्से में आग लग गई।

‘सीबीसी न्यूज’ की खबर के अनुसार, हवाई अड्डे द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि यह घटना ‘एयर कनाडा’ की उड़ान 2259 से संबंधित थी, जिसका संचालन पीएएल एयरलाइन द्वारा किया जाता था।

यह घटना स्थानीय समयानुसार रात 9:30 बजे के आसपास हुई। बयान में यह नहीं बताया गया है कि विमान में कितने लोग सवार थे। सीबीसी न्यूज के अनुसार विमान में सवार लोगों को बाहर निकाल लिया गया। घटना के कारण शनिवार रात हैलिफैक्स हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

Supreme Court में Solicitor General बोले, UGC के जाति भेदभाव नियमों पर विचार करेगी कमेटी

Delhi के चावड़ी बाजार में इमारत ढहने से दो की मौत, जेई और एई निलंबित

रमा एकादशी व्रत से जीवन में आती है सुख और समृद्धि

Goa में खनिज उत्पादन क्षमता 4.5 करोड़ टन संभव, सालाना 4000 करोड़ राजस्व की उम्मीद