अगस्त की शुरुआत तक एयर कनाडा के 737 मैक्स विमान खड़े रहेंगे: एयर कनाडा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2019

ओटावा। एयर कनाडा ने कहा कि उसके बेड़े के बोइंग 737 मैक्स विमान कम से कम एक अगस्त तक खड़े रहेंगे। गौरतलब है कि इथोपियन एयरलाइंस और लायन एयर के दो बोइंग 737 मैक्स विमान हाल के महीनों में दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे जिसमें करीब 350 लोगों की मौत हो गई। दूसरी दुर्घटना के बाद मार्च में एयर कनाडा के 24 मैक्स जेटलाइनरों का संचालन बंद कर दिया गया था। उस वक्त कनाडा की एयरलाइन ने उम्मीद जताई थी कि इनका संचालन एक जुलाई तक शुरू हो जाएगा।

उसे उम्मीद थी कि जुलाई में 12 और विमान मिलेंगे लेकिन बोइंग ने कहा कि विमानों की आपूर्ति निलंबित कर दी गई है। इस बीच, बोइंग अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि वे अमेरिका के संघीय विमानन प्रशासन और अन्य नियामकों के साथ 737 मैक्स विमानों की सेवा शुरू करने को लेकर मिलकर काम कर रहे हैं लेकिन उन्होंने कोई समयसीमा नहीं दी।

प्रमुख खबरें

Election Commission पुनर्गठन और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की झारखंड में वामदलों ने उठाई मांग

Asian Games एथलेटिक्स में Sarvesh Kushare और Ancy Sojan को रजत, भारत ने 5 पदक जीते

Prasidh Krishna की वापसी, 1st ODI में Team India ने Gurnoor Brar और Naman Dhir को उतारा

Delhi Police ने गैंगस्टर Kapil Sangwan के नाम पर रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को पकड़ा