मुझे याद नहीं, Jeffrey Epstein के आइलैंड पर क्यों गए? Trump के मंत्री Howard Lutnick के जवाब पर बवाल

By Neha Mehta | Feb 11, 2026

अमेरिकी राजनीति में इन दिनों एक पुराना मुद्दा फिर से जाग गया है और इस बार इसने घेरा है डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड लुटनिक को। मामला जुड़ा है बदनाम सेक्स अपराधी जेफ्री एपस्टीन (Jeffrey Epstein) से। लुटनिक साहब, जो कल तक कह रहे थे कि उनका एपस्टीन से सालों से कोई लेना-देना नहीं है, अब अपनी ही बातों में फंसते नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Donald Trump ने फिर दोहराया युद्धविराम का दावा- 10 विमान गिरे थे, India-Pakistan में छिड़ जाता Nuclear War

लुटनिक ने सफाई देते हुए कहा, "मैं अपनी फैमिली वेकेशन पर नाव से जा रहा था। साथ में पत्नी, बच्चे और नैनी भी थे। हमने वहाँ बस एक घंटा रुककर लंच किया।" लेकिन जब सांसदों ने पूछा कि आखिर वह वहाँ गए ही क्यों, तो साहब का जवाब था— "मुझे याद नहीं कि हम वहाँ क्यों गए थे, बस गए थे।"

लुटनिक की मुश्किलें इसलिए बढ़ गई हैं क्योंकि सालों से वह एक ही राग अलाप रहे थे कि उन्होंने 2005 के बाद एपस्टीन से सारे रिश्ते तोड़ लिए थे। उन्होंने यहाँ तक कहा था कि न्यूयॉर्क में एक अजीब घटना (मसाज टेबल वाली कहानी) के बाद उन्होंने कसम खाई थी कि वह कभी एपस्टीन के साथ एक कमरे में नहीं बैठेंगे। अब 2012 के 'लंच' ने उनकी इस कसम और दावों की पोल खोल दी है।

क्या कहते हैं सरकारी दस्तावेज?

हाल ही में न्याय विभाग (DoJ) ने जो फाइलें सार्वजनिक की हैं, वे लुटनिक के लिए किसी सिरदर्द से कम नहीं हैं क्योंकि 23 दिसंबर, 2012 के  ईमेल रिकॉर्ड बताते हैं कि लुटनिक की पत्नी ने एपस्टीन के असिस्टेंट से संपर्क करके नाव खड़ी करने और लंच का इंतजाम करने को कहा था। डेटा के अनुसार 14 साल के दौरान उनके बीच करीब 10 ईमेल और 3 मुलाकातें दर्ज हैं।

 

इसे भी पढ़ें: India-US Trade Deal | भारत-अमेरिका व्यापारिक संबंधों में नया अध्याय! ट्रंप सरकार ने 'ऐतिहासिक' समझौते की शर्तों का किया खुलासा

इस खुलासे के बाद अमेरिकी संसद में हंगामा मच गया है। डेमोक्रेट रो खन्ना और रिपब्लिकन थॉमस मैसी—दोनों ने सुर में सुर मिलाते हुए लुटनिक के इस्तीफे की मांग की है। उनका कहना है कि लुटनिक ने जनता और संसद से झूठ बोला और अपने रिश्तों को छुपाया। हालांकि, व्हाइट हाउस अभी भी लुटनिक के पीछे ढाल बनकर खड़ा है। प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट का कहना है कि राष्ट्रपति ट्रंप को अभी भी उन पर पूरा भरोसा है और वह टीम के "अहम सदस्य" हैं।

जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी करीब 35 लाख पन्नों की फाइलों ने पूरी दुनिया के रईसों और नेताओं की नींद उड़ा रखी है। लुटनिक तो बस एक नाम हैं, इस लिस्ट में कई बड़े बिजनेसमैन और सेलेब्रिटीज़ के नाम शामिल हैं। विपक्ष का आरोप है कि ट्रंप प्रशासन अभी भी कई पन्नों को दबाकर बैठा है या उन्हें काट-छाँट (Redact) कर पेश कर रहा है।

लुटनिक का कहना है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया, लेकिन राजनीति में "गलती" से ज्यादा भारी "झूठ" पड़ता है। अब देखना यह है कि क्या यह 'एक घंटे का लंच' उनकी कुर्सी खा जाएगा?

प्रमुख खबरें

Bhagwant Mann को Delhi Airport पर 3 घंटे रोका, लगाया 50 हजार का जुर्माना: AAP

वैश्विक सुस्ती के बीच Indian Economy 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ रही: Rajnath Singh

Kolkata Stampede: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25 लाख रुपये

Delhi CMO की बैठकों में अनिवार्य होगी अफसरों की मौजूदगी, सरकार ने जारी किया सख्त आदेश