London जा रहा था एअर इंडिया का AI129 विमान, आई टेक्निकल खराबी, वापस मुंबई लौटना पड़ा

By अभिनय आकाश | Aug 14, 2024

मुंबई से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट (AI129) तकनीकी खराबी के बाद बुधवार को मुंबई लौट आई। एयर इंडिया के प्रवक्ता के मुताबिक, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर उतरने पर विमान की एहतियाती जांच की गई। प्रवक्ता ने कहा कि एयरलाइन ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की, साथ ही उन्होंने हवाई टिकट रद्द करने पर यात्रियों को हवाई किराए का पूरा रिफंड भी देने की पेशकश की।

इसे भी पढ़ें: Israel में क्या कुछ बड़ा होने वाला है? एयर इंडिया ने रद्द कीं तेल अवीव की सभी उड़ानें

पिछले साल, इसी तरह की एक घटना में, लंदन जा रहे एयर इंडिया के एक विमान के बाएं इंजन में खराबी के बाद उसे वापस मुंबई की ओर मोड़ दिया गया था। उड़ान संख्या- AI131-- मुंबई से लंदन जा रही थी, तभी बाएं इंजन में कुछ खराबी की सूचना मिली, जिसके बाद उड़ान मुंबई लौट आई। 

प्रमुख खबरें

PM Modi ने बांटे 51000 नियुक्ति पत्र, बोले- 40 FTAs से युवाओं के लिए खुल रहे नए अवसर

Nandigram Bypoll: कांग्रेस कैंडिडेट मिलन प्रधान तीन अक्टूबर तक भेजे गए जेल,नहीं कर पाएंगे प्रचार

US को Russia ने दी खुली चुनौती, नए प्रतिबंधों का जवाब सैन्य प्रतिरोध से देने की तैयारी में Moscow

चीनी आर्मी ने पकड़ लिए थे मेरे लोग और फिर...NSA डोभाल ने सुनाया 50 साल पुराना किस्सा