पाकिस्तान हवाई क्षेत्र बंद होने से एअर इंडिया और इंडिगो की उड़ानें प्रभावित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2025

पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र बंद होने से बृहस्पतिवार को एअर इंडिया और इंडिगो की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुईं। टाटा समूह के स्वामित्व वाली विमानन कंपनी एअर इंडिया ने बताया कि उत्तरी अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप और पश्चिमी एशिया को जोड़ने वाली उड़ानें अब वैकल्पिक विस्तारित मार्गों से होकर गुजरने की संभावना है।

एअर इंडिया ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सभी भारतीय विमानन कंपनियों के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध की घोषणा के कारण ऐसी संभावना है कि उत्तरी अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप और पश्चिमी एशिया जाने वाली या वहां से आने वाली एअर इंडिया की कुछ उड़ानें वैकल्पिक विस्तारित मार्ग का उपयोग करेंगी।

विमानन कंपनी ने कहा, “एअर इंडिया अप्रत्याशित तरीके से हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण हमारे यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है। यह हमारे नियंत्रण से बाहर है।”

इंडिगो ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा हवाई क्षेत्र बंद करने की अचानक घोषणा के कारण हमारी कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। कंपनी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “ हम समझ सकते हैं कि इससे (हवाई क्षेत्र बंद होने से) असुविधा हो सकती है और हमारी टीमें आपको जल्द से जल्द अपने गंतव्य तक पहुंचने में मदद करने की पूरी कोशिश कर रही हैं।

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?