Air India Emergency Landing | भोपाल हवाईअड्डे पर एअर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग: तकनीकी खराबी के बाद 175 यात्री सुरक्षित

By रेनू तिवारी | Apr 27, 2026

मुंबई से भोपाल आ रहे एअर इंडिया के एक विमान में रविवार को उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने के बाद उसे राजा भोज हवाईअड्डे पर प्राथमिकता (Priority) के आधार पर उतारा गया। विमान में चालक दल के सदस्यों सहित कुल 175 लोग सवार थे, जो सुरक्षित हैं। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के अनुसार, एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI 633 ने मुंबई से उड़ान भरी थी। भोपाल पहुँचने से पहले ही पायलट ने हवाई यातायात नियंत्रण (ATC) को विमान में तकनीकी गड़बड़ी की सूचना दी।

इसे भी पढ़ें: West Bengal | PM Modi की रैली से पहले बंगाल के North 24 Parganas में भारी हिंसा, बमबाजी और गोलीबारी में BJP नेता व CISF जवान घायल

हवाई अड्डा संचालक ने बताया कि 166 यात्रियों और चालक दल के नौ सदस्यों सहित 175 लोगों को लेकर विमान अपराह्न तीन बजकर 20 मिनट पर भोपाल हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरा। बयान में कहा गया है कि हवाई अड्डे और विमानन कंपनी की टीमों द्वारा उड़ान चालक दल की आवश्यकताओं के अनुसार सभी आवश्यक सहायता और समर्थन प्रदान किया गया था। बयान में कहा गया है कि तकनीकी खराबी के कारण विमान को आगे उड़ान भरने के लायक नहीं पाया गया, लिहाजा एहतियात के तौर पर विमानन कंपनी ने विस्तृत निरीक्षण और मरम्मत के लिए वापसी उड़ान एआई-634 (भोपाल से मुंबई) को रद्द कर दिया।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक