Air India में टॉप लेवल पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson छोड़ेंगे पद, अब कौन संभालेगा कमान?

By अभिनय आकाश | Apr 07, 2026

एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) कैंपबेल विल्सन ने अपने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा है कि एयरलाइन के अगले चरण में प्रवेश करने के साथ ही नेतृत्व परिवर्तन का यह सही समय है। एयरलाइन ने बताया कि विल्सन ने 2026 में पद छोड़ने की अपनी योजना के बारे में चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को 2024 में ही सूचित कर दिया था और तब से वे संगठन को सुचारू परिवर्तन के लिए तैयार कर रहे थे। उत्तराधिकारी की नियुक्ति होने तक वे इस पद पर बने रहेंगे। अपने निर्णय के बारे में बताते हुए विल्सन ने कहा कि पिछले चार वर्षों में टाटा समूह को एयर इंडिया की वापसी के बाद उसके पुनर्निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

इसे भी पढ़ें: 'हमने उसे बचा लिया', US के 176 विमानों का ज़बरदस्त हमला, F-15E क्रू को बचाने के लिए नकली ऑपरेशन

अगले चरण के लिए कमान सौंपने का समय

विल्सन ने कहा कि एयर इंडिया के कायापलट की नींव काफी हद तक रखी जा चुकी है और अगले चरण के लिए एक नए नेता की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा अब जब ये आधारभूत संरचनाएं मजबूत हो चुकी हैं, तो एयर इंडिया के उत्थान के अगले चरण के लिए कमान सौंपने का यह सही समय है। उन्होंने आगे कहा कि पद छोड़ने के बाद भी वे एयरलाइन को अपना समर्थन देते रहेंगे और इसकी यात्रा का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात है।

बोर्ड ने चुनौतियों को स्वीकार किया

एयर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि आंतरिक परिवर्तनों और बाहरी चुनौतियों से भरे इस दौर में विल्सन के नेतृत्व की बोर्ड सराहना करता है। उन्होंने कहा कि बोर्ड की ओर से, मैं पिछले चार वर्षों में कैम्पबेल के नेतृत्व और योगदान के लिए अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। उन्होंने बताया कि कोविड के बाद एयरलाइन को आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान का सामना करना पड़ा, जिससे विमानों की डिलीवरी और नवीनीकरण योजनाओं पर असर पड़ा। चंद्रशेखरन ने इस दौरान विमानन क्षेत्र को प्रभावित करने वाले व्यापक भू-राजनीतिक दबावों का भी उल्लेख किया।

प्रमुख खबरें

पश्चिम बंगाल में महा-मंत्रिमंडल विस्तार: शुभेंदु अधिकारी सरकार में 35 नए मंत्री लेंगे शपथ; ममता राज के अंत के बाद नया समीकरण

Nepal India Border Dispute | सीमा विवाद पर मचे बवाल के बीच नेपाल की सफाई! पीएम बालेंद्र शाह का बयान केवल नो-मैन्स लैंड और अवैध कब्जे को लेकर था

Commercial Cylinders Price Hike | वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

Malaysia का बड़ा कदम! 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध