एयर इंडिया प्रमुख लोहानी ने जेट एयरवेज के लिए जताया दुख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2019

नयी दिल्ली। एयर इंडिया प्रमुख अश्वनी लोहानी ने बुधवार को जेट एयरवेज के अस्थाई तौर पर बंद होने को भारतीय विमानन क्षेत्र के लिये झटका बताया। उन्होंने कहा कि हवाई उड़ान व्यवसाय में लगे पक्षों के लिये यह दुखद दिन है। एयर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अश्वनी लोहानी ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि देश में विमानन क्षेत्र में लगे सभी के लिये यह दुखद दिन है। यह इस लिहाज से दुखद है कि एक बेहतर एयरलाइन को कारोबार बंद करना पड़ रहा है। 

इसे भी पढ़ें: जेट एयरवेज के ऋणदाताओं ने बोली प्रक्रिया के सफलतापूर्वक होने की उम्मीद जाहिर की

देश में एयर इंडिया, जेट एयरवेज और विस्तार केवल तीन ही पूर्ण सेवा विमानन कंपनी की श्रेणी में आती हैं। लोहानी ने कहा कि जेट एयरवेज के मुद्दे का निदान आसान नहीं है लेकिन फिर भी इसका निदाना ढूंढा जाना चाहिये। लोहानी दूसरी बार सरकारी क्षेत्र की एयर इंडिया के शीर्ष पद पर नियुक्त किये गये हैं। 

प्रमुख खबरें

Ganesh visarjan Mumbai | जयकारों, ढोल-ताशों और अश्रुपूरित आंखों से बप्पा को विदाई, अंतिम दिन 16,000 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन

Asian Games: Loh Kean Yew से तीन गेम में हारे Lakshya Sen, दूसरे दौर से बाहर

Congo Plane Crash: दो शीर्ष सैन्य अधिकारियों समेत 14 की मौत, किकविट से किंशासा जा रहा था विमान

Asian Games मैराथन में Sawan Barwal ने 44 साल बाद भारत को दिलाया रजत पदक