Tata Group की Air India का बड़ा दांव, Drukair के साथ करार से SAARC देशों में बढ़ेगा Connectivity Network

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2026

 एयर इंडिया ने भूटान की सार्वजनिक विमानन कंपनी ड्रुकएयर-रॉयल भूटान एयरलाइंस के साथ बुधवार को ‘इंटरलाइन’ साझेदारी की। इसके तहत दोनों एयरलाइन एक-दूसरे के नेटवर्क पर यात्रियों को सुगम यात्रा की सुविधा देंगी और दोनों दक्षिण एशियाई पड़ोसी देशों के बीच संपर्क मजबूत होगा। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने कहा कि इस साझेदारी के साथ वह अब अपने या साझेदारों के नेटवर्क के जरिये सार्क क्षेत्र के लगभग सभी देशों के लिए सुगम संपर्क उपलब्ध कराती है।

एयर इंडिया ने कहा कि भूटान की एयरलाइन के साथ यह साझेदारी यात्रियों को एक ही टिकट पर एयर इंडिया और ड्रुकएयर की उड़ानों को जोड़कर यात्रा करने की सुविधा देती है, जिससे शुरुआत से अंत तक सुगम यात्रा सुनिश्चित होती है। एयर इंडिया के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी निपुण अग्रवाल ने कहा, ‘‘ड्रुकएयर के साथ हमारी साझेदारी सार्क क्षेत्र में संपर्क मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करती है, जिसे हम अपना विस्तारित घरेलू बाजार मानते हैं।

भूटान इस क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और हमें अपने यात्रियों के लिए भूटान तक आसान पहुंच उपलब्ध कराने में खुशी है। हम ड्रुकएयर के यात्रियों का एयर इंडिया के व्यापक घरेलू एवं वैश्विक नेटवर्क पर स्वागत करने के लिए भी उत्सुक हैं।’’

इसी तरह, ड्रुकएयर के यात्रियों को दिल्ली, गुवाहाटी और कोलकाता के रास्ते एयर इंडिया के व्यापक घरेलू नेटवर्क तक सीधी पहुंच मिलेगी। ड्रुकएयर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तांडी वांगचुक ने कहा, ‘‘यह साझेदारी ड्रुकएयर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है क्योंकि हम अपने वैश्विक संपर्क को मजबूत करने और अपने यात्रियों के यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने Cyber Fraud के आरोपी को दबोचा, फर्जी पेमेंट दिखाकर ठगे 30 लाख रुपये

Bihar में Samrat Choudhary का बड़ा ऐलान: 3 नई योजनाओं से महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी, सशक्त होगा बिहार

Gandak नदी का जलस्तर बढ़ा, Bihar में बाढ़ का खतरा; CS ने की आपात बैठक

Samajwadi Party ने किया Stree Samman Samriddhi Yojana का एलान, 2027 में लागू करने का वादा