विमान की मरम्मत के दौरान जमीन पर गिरने से एअर इंडिया के इंजीनियर की मृत्यु

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 08, 2023

एअर इंडिया के एक इंजीनियर की विमान की मरम्मत के दौरान फिसलकर जमीन पर गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना सोमवार आधी रात के आसपास की है।

उन्होंने बताया कि राम प्रकाश सिंह छह और सात नवंबर की रात को ड्यूटी पर थे। अधिकारी के अनुसार, ‘‘हवाई अड्डे के टी-3 टर्मिनल पर एक विमान की सर्विस के दौरान वह फिसलकर जमीन पर गिर गये और उनके सिर में चोट आई।’’

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘एअर इंडिया के कर्मचारी उन्हें मेदांता अस्पताल ले गये और वहां से उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।’’ अधिकारी के अनुसार मामले में आगे जांच चल रही है।

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री