एयर इंडिया को 17 विमान की परिचालन में वापसी की उम्मीद: वरिष्ठ अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2019

मुंबई। सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया परिचालन से बाहर किए गए अपने सभी 17 विमानों को इस साल सितंबर तक उड़ान के बेड़े में शामिल करने की उम्मीद कर रही है। इनमें से दो विमानों को जून तक परिचालन बेड़े में शामिल किए जाने की संभावना है। एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इंजन के कल पुर्जों के उपलब्ध नहीं रहने और इंजन के निर्माता से कुछ ‘विवाद’ के कारण लंबे समय से ये सभी विमान परिचालन से बाहर हैं।

इन 17 विमानों में 12 एयरबस श्रेणी के, तीन बोइंग 777 और बाकी दो बी787 विमान हैं। अधिकारी ने बताया कि हम कल पुर्जे का इंतजार कर रहे हैं। कुछ मुद्दों के कारण यह अटका हुआ है। हमें इस मुद्दे को सुलझाना है। हम इन्हें अगस्त-सितंबर तक उड़ान योग्य बना लेंगे। लेकिन, हम सभी विमानों को अगस्त-सितंबर तक उड़ान के योग्य बनाने का प्रयास करेंगे। 

प्रमुख खबरें

राष्ट्राध्यक्षों द्वारा हिंदी गाने गाकर सांस्कृतिक जुड़ाव की रणनीतिक

UP Rain: मौसम तंत्र कमजोर पड़ने से भारी बारिश थमी, नदियां उफान पर

साहित्यकार Om Prakash Jha बोले, राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश देती हैं दीनदयाल की पुस्तकें

Pushkar Singh Dhami का कांग्रेस पर हमला, भ्रम फैलाने के लिए झूठ का सहारा ले रही पार्टी