Air India Express ने यात्रियों को रिफंड और रीशेड्यूल को लेकर दिए ऑप्शन, आने वाले दिनों में और फ्लाइट कैंसिल होने की संभावना

By रितिका कमठान | May 09, 2024

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की बुधवार 8 में को 90 से अधिक फ्लाइट रद्द कर दी गई। फ्लाइट रद्द होने के कारण हजारों यात्रियों को परेशान होना पड़ा था। इन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर एयर इंडिया एक्सप्रेस अब दूसरी फ्लाइट से यात्रा पूरी करने का विकल्प दे रही है। 

वहीं यात्रियों को और असुविधा न हो इसलिए एयरलाइंस ने रिवाइज्ड राइड शेड्यूल जारी किया है। एयरलाइंस ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि एयरपोर्ट जाने से पहले वह अपनी फ्लाइट की स्थिति चेक जरूर कर लें। 

इस संबंध में एयरलाइन ने एक बयान जारी कर कहा कि हम प्रभावित यात्रियों को ग्रुप एयरलाइंस समेत वैकल्पिक फ्लाइट से सफर करने का विकल्प दे रहे हैं। इस विकल्प के जरिए एयरलाइंस यह सुनिश्चित करना चाहती है कि यात्री जल्द से जल्द अपने गंतव्य तक पहुंचे। यात्रियों से भी यह कहा गया है कि एयरलाइन की वेबसाइट पर फ्लाइट स्टेटस चेक करने के बाद ही घर से निकले। बता दे कि एयरलाइंस की फ्लाइट कैंसिल होने के कारण एयरपोर्ट पर भी यात्रियों की भीड़ काफी अधिक होने लग जाती है। 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट की माने तो अगर फ्लाइट कैंसिल या 3 घंटे से अधिक डिले हुई है तो यात्रियों को व्हाट्सएप या airindiaexpress.com पर भी ना कोई फीस काटे फुल रिफंड या रीशेड्यूल की सुविधा मिल सकती है। बता दे कि एयर इंडिया एक्सप्रेस प्रतिदिन 360 फ्लाइट्स को ऑपरेट करती है। हालांकि गर्मियों के मौसम में इसकी संख्या और अधिक होती है।

एयर इंडिया की फ्लाइट्स होगी प्रभावित 
एयरलाइन के सीईओ आलोक सिंह का कहना है कि क्रू मेंबर्स की कमी के कारण आने वाले कुछ दिनों में फ्लाइट्स और भी प्रभावित हो सकती हैं। कर्मचारियों की कमी को देखते हुए कुछ दिनों तक फ्लाइट्स में कटौती की जा सकती है। बता दे कि मंगलवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस के थ्रू मेंबर्स ने बीमार होने के कारण एक साथ छुट्टी ले ली थी जिसके बाद कंपनी को 90 फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ी थी। लगभग 300 कर्मचारियों ने बीमार होने का बहाना लेकर एक साथ छुट्टी ले ली थी। कर्मचारियों के एक साथ छुट्टी पर जाने के कारण ऑपरेशंस काफी प्रभावित हुए और फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा। 

प्रमुख खबरें

PM Modi 21 नवंबर को आ सकते हैं बिहार, Vaishali में Industrial Corridor का करेंगे उद्घाटन

Michael Hussey को Cricket Australia ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, T20 World Cup पर फोकस

NCW प्रमुख विजया रहाटकर बोलीं: कामकाजी महिलाओं के लिए कैब में पुख्ता सुरक्षा जरूरी

क्या Iran पर फिर हमला करेगा US? White House में Donald Trump की सुरक्षा बैठक