एअर इंडिया का विमान उलानबटोर में फंसे 228 यात्रियों को लेकर दिल्ली आया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2025

एअर इंडिया का एक विमान मंगोलिया की राजधानी उलानबटोर में फंसे 228 यात्रियों और चालक दल के 17 सदस्यों को लेकर बुधवार सुबह दिल्ली पहुंचा। तकनीकी समस्या के कारण सोमवार को सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली आ रहे विमान का मार्ग परिवर्तित कर उसे मंगोलिया की राजधानी ले जाया गया, जिसके बाद यात्री वहां फंस गए थे।

राहत उड़ान संख्या एआई183 बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के साथ संचालित की गई। घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने सोमवार को कहा था कि उलानबटोर ले जाए गए बोइंग 777 विमान में 228 यात्रियों और चालक दल के 17 सदस्यों सहित 245 लोग सवार थे।

एयरलाइन ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘एहतियाती तौर पर मार्ग परिवर्तन के बाद मंगोलिया के उलानबटोर में फंसे एआई174 के यात्रियों और चालक दल को लेकर राहत उड़ान आज सुबह दिल्ली में उतरी।’’

संबंधित अधिकारियों के अलावा एअर इंडिया ने भी अपने यात्रियों को मार्ग परिवर्तन के दौरान उनके धैर्य और समझदारी के लिए धन्यवाद दिया। सोमवार को टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअरलाइन ने कहा, ‘‘सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए दिल्ली जा रही एआई174 को उलानबटोर में एहतियातन उतारा गया, क्योंकि उड़ान के चालक दल को रास्ते में तकनीकी समस्या का संदेह था।’’ बोइंग 777 विमान उलानबटोर में सुरक्षित उतर गया था।

प्रमुख खबरें

बच्चों की Junk Food की आदत से हैं परेशान? ट्राई करें ये Viral Dosa Noodles रेसिपी

Bollywood Wrap Up | पत्नी गौरी स्प्रैट संग आमिर खान ने जमकर किया डांस, रामायण के लिए क्लीन शेव अवतार में दिखे सनी देओल

Signs of True Love: ये 3 साइन बताएंगे कि आपका Partner आपको कितना चाहता है

Sindhu Darshan Yatra Scheme 2026: Ladakh घूमना हुआ सस्ता! Bihar सरकार की नई Scheme, सिंधु दर्शन यात्रा पर मिलेगी भारी छूट