एअर इंडिया की लंदन-दिल्ली उड़ान में 11 घंटे से अधिक की देरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2025

एअर इंडिया की लंदन से दिल्ली आने वाली उड़ान शुक्रवार को 11 घंटे से अधिक विलंबित हुई और अब यह शनिवार सुबह प्रस्थान करेगी। एअर इंडिया ने अपने एक बयान में कहा, ‘‘एक अगस्त को लंदन हीथ्रो से दिल्ली आने वाली उड़ान एआई2018, आगमन में देरी के कारण अब दो अगस्त को स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजे रवाना होगी। देरी के कारण चालक दल की ड्यूटी समय की सीमा और लंदन हवाई अड्डे पर रात्रि कर्फ्यू का पालन करना पड़ा।’’

बृहस्पतिवार को दिल्ली से लंदन जा रही ड्रीमलाइनर विमान को तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने से पहले ही रोक दिया गया था जिसके बाद वैकल्पिक विमान से यात्रा कराई गई।

एअर इंडिया ने कहा, ‘‘31 जुलाई को दिल्ली से लंदन जाने वाली उड़ान एआई2017 को संभावित तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने से रोका गया। कॉकपिट क्रू ने मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उड़ान नहीं भरने का फैसला किया और एहतियाती जांच के लिए विमान को वापस ले आए।’’

एअरलाइन ने शुक्रवार को कहा कि यात्रियों को प्रस्थान के नये समय की जानकारी दी गई। एअरलाइन के बयान में कहा गया, लंदन में हवाई अड्डे पर हमारे कर्मचारी किसी भी यात्री को होने वाली असुविधा को होटल और जलपान की व्यवस्था करके कम करने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

यात्रियों को उनकी पसंद के आधार पर टिकट रद्द करने पर पूरे पैसे वापस या बिना अतिरिक्त शुल्क के टिकट फिर से लेने का विकल्प दिया गया है। लंदन से दिल्ली की उड़ान का सामान्य समय करीब 10 घंटे का होता है।

प्रमुख खबरें

Asian Games में जगह की कमी, OCA ने भारत समेत अन्य देशों को दल सीमित रखने को कहा

Top 10 Breaking News 26 August 2026 | Islamabad Hospital Fire | Operation Economic Outcast | US-Saudi Nuclear Deal | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Akhilesh Yadav का ऐलान: 2027 UP Election में महिलाओं को BJP से ज्यादा टिकट देगी सपा

Raghubar Das बोले MMDR Act से Jharkhand को होगा फायदा, अवैध खनन पर लगेगी रोक