Air India के यात्री Akash Vatsa को क्रैश से पहले असामान्य चीजों पर ध्यान केंद्रित किया, जानें देखा ये सब

By रितिका कमठान | Jun 14, 2025

एयर इंडिया के प्लेन क्रैश के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लगातार वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में आकाश वत्स नाम के यूजर ने कुछ पोस्ट किए हैं जो दुर्घटना के बाद वायरल हुए है। सोशल मीडिया पर उन्होंने गुरुवार को कुछ घंटे पहले ही दिल्ली के अहमदाबाद पहुंचे उस एयर इंडिया के विमान से यात्रा की थी, जो दुर्घटना का शिकार हुआ था।

हालांकि पहले तो उड़ान सामान्य लग रही थी, लेकिन आकाश ने बताया कि उन्होंने कुछ असामान्य महसूस किया। एएनआई से बात करते हुए वत्स ने कहा, "ऊंचाई पर मैंने देखा कि फ्लैप का पिछला हिस्सा बार-बार ऊपर-नीचे हो रहा था।" उन्होंने कहा कि वह कोई विशेषज्ञ नहीं हैं और विमानन से जुड़ा कोई व्यक्ति इसे बेहतर समझ सकता है।

उन्होंने कहा, "जब विमान ने उड़ान भरी तो मुझे कोई समस्या नहीं दिखी। मुझे लगा कि विमान के बाहरी फ्लैप में कुछ असामान्य था। विशेषज्ञ इसे बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। उड़ान भरने से पहले जब विमान जमीन पर था, तब एसी ठीक से काम नहीं कर रहे थे।" हालांकि, यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि वत्सा के अवलोकन का गुरुवार की दुर्घटना से कोई संबंध है या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है, तथा दुर्घटना का सही कारण पूरी जांच के बाद ही पता चल सकेगा, जो अभी चल रही है।

प्रमुख खबरें

अगर धमकी देते देते पाकिस्तान ने सचमुच युद्ध छेड़ दिया तो भारत क्या करेगा?

Giriraj Singh बोले, TMC ने Bengal को बर्बाद किया, BJP ला रही दूसरी आज़ादी

Toxic New Release Date | ओणम पर मचेगा यश का धमाल, कई बार टलने के बाद सामने आई टॉक्सिक की नई रिलीज डेट

Health Tips: मामूली Sunburn को न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है Skin Cancer का जानलेवा खतरा