Air India plane crash: टाटा ग्रुप ने एक-एक करोड़ रुपये की मदद का किया ऐलान, हॉस्टल बिल्डिंग के निर्माण को लेकर भी बड़ा वादा

By अंकित सिंह | Jun 12, 2025

टाटा संस और एयर इंडिया के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन ने गुरुवार को घोषणा की कि टाटा समूह इस त्रासदी में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि देगा। बयान में यह भी कहा गया कि टाटा समूह की कंपनियाँ बीजे मेडिकल के छात्रावास के निर्माण में सहायता प्रदान करेंगी। बता दें कि एयर इंडिया का विमान AI 171 आज अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 242 यात्रियों और 12 चालक दल के सदस्यों को लेकर यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था।

इसे भी पढ़ें: पत्नी और बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, प्लेन हादसे में पूर्व CM का निधन, गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने की पुष्टि

अहमदाबाद हवाई अड्डे से बृहस्पतिवार दोपहर उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के ‘बोइंग 787 ड्रीमलाइनर’ विमान (एआई171) का मलबा बीजे मेडिकल कॉलेज परिसर में चिकित्सकों के छात्रावास व आवासीय क्वार्टरों के आसपास बिखरा हुआ है। गुजरात के इतिहास में सबसे भीषण दुर्घटनाओं में से एक इस विमान हादसे के बाद वायरल हुए वीडियो में मलबे में झुलसे हुए शव भी दिखाई दे रहे हैं। सरदार वल्लभभाई पटेल हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद 242 यात्रियों को लेकर अहमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटनास्थल के आसपास का इलाका घनी आबादी वाला है।

प्रमुख खबरें

Nitin Gadkari के अब काम नहीं कर सकता Statement पर Office की सफाई, Politics से लेना-देना नहीं

Rahul Dravid को Team India से उम्मीद, बोले- WTC Final की राह कठिन, काबिलियत पर भरोसा!

IMF के पूर्व ED सुब्रमण्यम का विजन: एआई और Emerging Technologies बनाएंगे India को ग्लोबल पावरहाउस

CM Yogi का Gen Z कनेक्शन, नियुक्ति पत्र बांटने के बाद युवाओं के साथ ली सेल्फी