Air India Plane Crash पर भारत से ये क्या बोल गया तालिबान, दुनिया हो जाएगी हैरान

By अभिनय आकाश | Jun 13, 2025

कितनी अजीब बात है कि कभी भारत में विमानों को हाईजैक करने के पीछे और यात्रियों को निशाना बनाने के लिए जो तालिबान सबसे प्रमुख भूमिका निभाता था। वहीं तालिबान आज के दौर में विमान हादसे को लेकर संवेदनाएं व्यक्त कर रहा है। अफगानिस्तान में इस वक्त तालिबान का राज है। वही तालिबान जिसने पिछले कुछ सालों में जमकर खून खराबा मचाया और जमकर आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार रहा। वही तालिबान आज जब सत्ता में है और अफगानिस्तान को चला रहा है। एक सरकार की तरह पूरी भूमिका निभाता नजर आ रहा है। गुजरात में हुए विमान हादसे को लेकर तालिबान की तरफ से भारत को लेकर एक बयान जारी हुआ। बयान संवेदनाओं से भरा हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: विमान हादसे के बड़े राज से उठेगा पर्दा, एअर इंडिया के दुर्घटनाग्रस्त प्लेन का DVR बरामद

दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के विमान के मलबे से डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) बरामद किया गया है। इस बरामदगी से जांच एजेंसियों को दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है। अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद लंदन जाने वाले एयर इंडिया के बोइंग ड्रीमलाइनर का मलबा जिला अस्पताल के पास मिला है। जांच में शामिल एटीएस टीम के एक अधिकारी ने विमान में डीवीआर की खोज की, जिससे घटना की जांच में तेजी आ सकती है। रिपोर्ट बताती है कि अहमदाबाद विमान दुर्घटना के परिणामस्वरूप कुल 297 लोगों की जान चली गई है। विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत की पुष्टि हो चुकी है, साथ ही आवासीय क्षेत्र में दुर्घटना से जुड़ी 56 अतिरिक्त मौतें भी हुई हैं।  

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह