Air India के लिए Cost Control और Safety सबसे अहम, टाउनहॉल में बोले N Chandrasekaran

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2026

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने एयर इंडिया के कर्मचारियों को सोमवार को संबोधित करते हुए सुरक्षा पर ध्यान देने और लागत नियंत्रण की मजबूत संस्कृति बनाने की जरूरत पर जोर दिया। एयर इंडिया के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टेवोल्डे गेबरियाम और निवर्तमान प्रमुख कैंपबेल विल्सन भी बैठक में मौजूद थे।

भू-राजनीतिक घटनाक्रम, हवाई क्षेत्र बंद होने, ईंधन की कीमतों में उतार-चढ़ाव और एआई171 की दुखद दुर्घटना ने परिचालन और प्रदर्शन को प्रभावित किया। बैठक में चंद्रशेखरन ने औपचारिक रूप से गेबरियाम का कर्मचारियों से परिचय कराया। एयर इंडिया ने पांच अगस्त को व्यापक चयन प्रक्रिया के बाद गेबरियाम को सीईओ एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किए जाने की घोषणा की थी। इस चयन प्रक्रिया की निगरानी एक समर्पित बोर्ड समिति ने की थी। गेबरियाम को इथियोपियन एयरलाइंस समूह में करीब चार दशक का अनुभव है।

वह 11 साल से अधिक समय तक इसके सीईओ भी रहे हैं। टाटा समूह ने जनवरी 2022 में सरकार से एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था। बाद में सिंगापुर एयरलाइंस ने एयरलाइन में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की। एयर इंडिया ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी दी, ‘‘एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के नेतृत्व में कर्मचारियों ने टाउन हॉल में एकत्र होकर एयर इंडिया के नए सीईओ टेवोल्डे गेबरियाम का स्वागत किया। इस मौके पर निवर्तमान सीईओ कैंपबेल विल्सन भी मौजूद रहे। यह एयर इंडिया के बदलाव की यात्रा के अगले अध्याय की शुरुआत है।

प्रमुख खबरें

Hyundai Motor India का बड़ा प्लान, 2030 तक कार्यकारी स्तर पर 20% Women Workforce का लक्ष्य

Jay Shah के ग्लोबल विजन के तहत India vs Japan T20 Match क्रिकेट विस्तार की बड़ी पहल: Devajit Saikia

India-Pakistan के बीच फिर से महासंग्राम ! UN Resolution के बाद Kashmir पर भारत के जवाब का विरोध करना पाकिस्तान को पड़ा भारी

CBIC Customs Clearance Rule: मेडिकल डिवाइस और दवाओं के आयात पर नई Checklist जारी