एअर इंडिया के सॉफ्टवेयर में आई खराबी, 155 उड़ानों में आज रात 8:30 बजे तक देरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2019

नयी दिल्ली। एअर इंडिया ने कहा है कि उसके पैसेंजर सर्विस सिस्टम (पीएसएस) सॉफ्टवेयर के शनिवार को छह घंटे तक बंद रहने की वजह से कुल 155 उड़ानों में आज रात साढ़े आठ बजे तक औसतन दो घंटे की देरी होगी। विश्व भर के हजारों यात्रियों को शनिवार सुबह बुरे अनुभव का सामना करना पड़ा जब एअरलाइन के पीएसएस सॉफ्टवेयर ने तकनीकी गड़बड़ी की वजह से सुबह साढ़े तीन बजे से पौने नौ बजे तक काम करना बंद कर दिया। यह सॉफ्टवेयर चेक-इन, बैगेज एवं आरक्षण का लेखा-जोखा रखता है। 

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि 155 उड़ानों के समय में औसतन दो घंटे की अवधि से रात साढ़े आठ बजे तक देरी होने की आशंका है। एअरलाइन के प्रमुख एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अश्विनी लोहानी ने कहा कि उन्हें शनिवार रात तक परिचालन के सामान्य होने की उम्मीद है। एअर इंडिया समूह रोजाना करीब 674 उड़ानों का परिचालन करता है। इस समूह में उसकी सहायक कंपनियां अलायंस एअर और एअर इंडिया एक्सप्रेस भी शामिल हैं। 

प्रमुख खबरें

Election Commission पुनर्गठन और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की झारखंड में वामदलों ने उठाई मांग

Asian Games एथलेटिक्स में Sarvesh Kushare और Ancy Sojan को रजत, भारत ने 5 पदक जीते

Prasidh Krishna की वापसी, 1st ODI में Team India ने Gurnoor Brar और Naman Dhir को उतारा

Delhi Police ने गैंगस्टर Kapil Sangwan के नाम पर रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को पकड़ा