By अभिनय आकाश | Feb 22, 2023
एयर इंडिया की न्यूयॉर्क दिल्ली फ्लाइट ने तकनीकी खराबी आने के बाद स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की है। विमान में बैठे सभी 300 यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। लगभग 300 यात्रियों के साथ एयर इंडिया नेवार्क (यूएस)-दिल्ली उड़ान (AI106) ने बुधवार को स्वीडन के स्टॉकहोम हवाई अड्डे पर एक तकनीकी खराबी विकसित होने के बाद आपातकालीन लैंडिंग की। बोइंग 777-300ईआर विमान से संचालित उड़ान को डायवर्ट किया गया क्योंकि इसके एक इंजन में तेल का रिसाव हो गया था।