महाकुंभ के समय दिल्ली-प्रयागराज के लिए दैनिक उड़ानों का परिचालन करेगी Air India

By Prabhasakshi News Desk | Jan 15, 2025

नयी दिल्ली । एयर इंडिया महाकुंभ के लिए आ रही हवाई यात्रा की भारी मांग को पूरा करने के लिए अस्थायी रूप से राष्ट्रीय राजधानी और प्रयागराज के बीच दैनिक उड़ानों का परिचालन करेगी। एयरलाइन ने बयान में कहा कि वह 25 जनवरी से 28 फरवरी तक इस मार्ग पर दैनिक उड़ानों का परिचालन करेगी।बयान में कहा गया, ‘‘दोनों दिशाओं में सुविधाजनक समय यानी दिन में रवानगी के साथ ये उड़ानें देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ उत्तरी अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के कई देशों की यात्रा करने वाले यात्रियों को दिल्ली के रास्ते निर्बाध संपर्क उपलब्ध कराती हैं।’’

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह