By Prabhasakshi News Desk | Nov 27, 2024
नयी दिल्ली । एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने कहा कि वह विस्तारा के ए320 विमानों को महानगरों के बीच पांच प्रमुख मार्गों पर तैनात करेगी। इन मार्गों में दिल्ली-मुंबई और मुंबई-हैदराबाद हवाई मार्ग भी शामिल हैं। टाटा समूह के स्वामित्व वाली यह एयरलाइन दिल्ली और मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु, दिल्ली और हैदराबाद के बीच एक-एक बड़े आकार के विमान के साथ एक उड़ान संचालित करना जारी रखेगी। इन मार्गों पर बोइंग 777 या एयरबस ए350 विमान तैनात किए जाएंगे। पूर्ण सेवा प्रदाता विस्तारा का इसी महीने एयर इंडिया के साथ विलय कर दिया गया था।